Alone Shayari Status Quotes
झूठी मुस्कुराहट के साथ
पूरी जिंदगी काट देंगे,
जब अकेलापन दस्तक देगा
तो उसे दोस्तों में बाँट देंगे।
निराशा, तन्हाई, अकेलेपन को जीतना होगा,
जिंदगी में हुनर अकेले चलने का सीखना होगा।
क्यों किसी को बेवजह अहंकार दिखाना है,
जिंदगी जी भर कर जियो, ऊपर अकेले जाना है.
जिंदगी ही समझ में नहीं आती
बेवजह के झमेले में रहते है,
धोखा खाने से डरते है
इसलिए आज भी अकेले रहते है.
दूर हो जायेंगे जिंदगी के सारे गम,
मानता हूँ अभी थोड़े अकेले है हम.
खुश वही है जिसने अकेले में
मुस्कुराने का हुनर सीख लिया।
Also, Read -
ये अकेलापन खा रहा है मुझे रोज दीमक की तरह,
जैसे कोई तेल जल रहा हो दिए में दीपक की तरह.
तुम पूछते हो क्या और चल रहा है,
जिंदगी में अकेलेपन का दौर चल रहा है.
अकेलेपन से मैं डरता नहीं हूँ,
क्योंकि खुद से बहुत प्यार करता हूँ.
तुम्हें भी एक दिन प्यार जरूर होगा,
जवानी का ये अकेलापन दूर होगा।
बहुत लोग अकेलेपन से भाग रहे है,
कुछ ऐसे लोग है जो एकांत चाह रहे है.
मंजिल की तलाश में किस्मत से लड़ना पड़ता है,
सफलता की राह में अक्सर अकेला चलना पड़ता है.
महफ़िल से दूर मैं अकेला हो गया,
सूना-सूना मेरे लिए हर मेला हो गया.
सफलता के खातिर
दुनिया से इस कदर कट गए,
सफलता तो मिली पर
देखा तो अकेले रह गए.
नजदीक आकर दूर चले जाते है,
अकेले थे हम अकेले ही रह जाते है,
इस दिल का दर्द दिखाये किसको
मल्हम लगाने वाले ही जख्म दे जाते है!!!
हो सकता है हमने आपको कभी रुला दिया,
आपने तो दुनिया के कहने पे हमें भुला दिया,
हम तो वैसे भी अकेले थे इस दुनिया में,
क्या हुआ अगर आपने एहसास दिला दिया…
गुजर जाती है जिंदगी,
यूँ ही गुजर रहे है पल
कोई हमसफ़र मिले तो ठीक
वरना तो अकेला चल.
अब इंतज़ार की आदत सी हो गई है
खामोशी एक हालत सी हो गई है
ना शिकवा ना शिकायत है किसी से
क्योंकि अब अकेलेपन से मोहब्बत सी हो गई है।
इश्क़ की नादानियों में
मैं खूब रोया हूँ,
अपनी इस जिंदगी में
अकेलापन बोया हूँ.
जिंदगी के कठिनाईयो में
अकेला चलना पड़ता है,
जब कोई साथ ना दे तो
खुद तकदीर बदलना पड़ता है.
अकेले में पछताओगे तुमने कहा था सही,
हर दिन हजारों से मिलता हूँ कोई तुम-सा नहीं।
खुद के हुनर पर विश्वास रखिये साहब,
सहारे अक्सर हमें अकेला छोड़ देते है.
ख्वाब बोये थे और अकेलापन काटा है,
इस मोहब्बत में यारो बहुत घाटा है…
जिंदगी में जबसे अकेलापन आया है,
लगता है जवानी में बचपन आया है.
अकेला आया हूँ अकेला जाऊँगा,
मगर उसके पहले खुशियाँ लुटाऊँगा।
उदास, निराशा और अकेले में रहता हूँ,
पर तुम्हारी तरह झमेले में नहीं रहता हूँ.
मेरे प्यार को एक दिन दुनिया याद करेगी,
ये यादें अकेले दिल को कितना बर्बाद करेगी।
अकेला हूँ इसलिए हार जाता हूँ,
तू मिल जाएँ तो दुनिया जीत लूँ.

Comments
Post a Comment